शिक्षा विभाग को देनी होगी इन स्कूलों की 3 दिन के भीतर जानकारी

Thursday, Sep 20, 2018 - 09:43 AM (IST)

धर्मशाला(जिनेश) : जिला भर के स्कूलों से आई.टी. लैबस के उपकरणों के बारे में शिक्षा विभाग की ओर से 3 दिन भीतर जानकारी मांगी है। जानकारी के अनुसार कई स्कूलों में कभी कंप्यूटर, कभी यू.पी.एस., प्रिंटर खराब होने की सूचनाएं विभाग को स्कूलों द्वारा दी जाती है। वहीं कितने स्कूलों की आई.टी. लैब में इंटरनेट उपलब्धता है या नहीं, शिक्षा विभाग को यह जानकारी भी देनी होगी। इसके अलावा विभाग ने स्कूलों में स्थापित आई.टी. लैब और कंप्यूटर एडिड लर्निंग(सी.ए.एल.) संबंधी जानकारी मांगी है, जिसके तहत किस स्कूल में कितने कंप्यूटर हैं, कितने वर्किंग कंडीशन में हैं, कितने यू.पी.एस. काम कर रहे हैं या नहीं, प्रिंटर सहित इंटरनेट बारे जानकारी मांगी गई है।

उपनिदेशक उच्च शिक्षा जिला कांगड़ा के.के. शर्मा ने बताया कि आई.टी. लैब और कंप्यूटर एडिड लर्निंग में कितने उपकरण हैं, उनमें से कितने कार्य कर रहे हैं, इस संबंध में पूरी जानकारी स्कूलों को भेजनी होगी। सूचना भेजने के लिए 3 दिन का समय दिया गया है।

kirti