हजारों शिक्षकों की छुट्टियों पर चल सकती है कैंची, पढ़ें क्या है वजह?

Wednesday, Jan 11, 2017 - 09:50 PM (IST)

शिमला: शिक्षा विभाग में हजारों शिक्षकों की छुट्टियों पर अब कैंची चल सकती है। शिक्षा विभाग नए शैक्षणिक सत्र में स्कूलों में कार्य दिवस बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार शिक्षा विभाग को कार्य दिवस बढ़ाने क ो कहा गया है, ऐसे में विभाग नए शैक्षणिक सत्र में शिक्षक ों की छुट्टियों में कटौती कर सकता है। स्कूलों में एक वर्ष में लगभग 240 कार्य दिवस हैं, अब इसमें और बढ़ौतरी होगी। केंद्र के आदेशों के मुताबिक इसमें लगभग 20 से 30 दिनों की बढ़ौतरी क ो कहा गया है, ऐसे में शिक्षक ों की छुट्टियां कम हो सकती हैं। एक साल में शिक्षक ों को 52 दिन की छुट्टियां मिलती हैं, जिनमें अब कमी आ सकती है।

 6 की बजाय साढ़े 6 घंटे पढ़ेंगे बच्चे 
मानव संसाधन मंत्रालय ने स्कूलों में पढ़ाई 6 घंटे की बजाय साढ़े 6 घंटे करने के आदेश जारी किए गए हैं। आर.टी.ई. नियमों में संशोधन के बाद केंद्र सरकार ने प्रदेश को ये आदेश जारी किए हैं ताकि स्कूलों में बच्चों को ज्यादा समय पढ़ाई को मिल सके। इस संबंध में अतिरिक्त निदेशक की अध्यक्षता मेंं स्कूलों के प्रधानाचार्यों क ी बैठक हो चुकी है। इस दौरान स्कूलों की समयसारिणी में बदलाव करने के संबंध में चर्चा हुई थी। अधिक तर स्कूलों का समय सुबह 10 से सायं 4 बजे का है। केंद्र सरकार ने इसमें 30 से 40 मिनट बढ़ाने के आदेश दिए हैं, ऐसे में स्कूलों का समय सुबह 10 बजे की जगह साढ़े 9 करने पर विचार किया जा रहा है।