राहुल गांधी से ई.डी. की पूछताछ से खफा कांग्रेस ने डी.सी. कार्यालय के बाहर दिया धरना

Friday, Jun 17, 2022 - 04:05 PM (IST)

चम्बा (काकू): कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से ई.डी. द्वारा पूछताछ के विरोध में कांग्रेस ने डी.सी. कार्यालय के बाहर धरना दिया। यह धरना जिला कांग्रेस अध्यक्ष नीरज नैय्यर की अगुवाई में दिया गया। इस मौके पर केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कांगे्रस जिला अध्यक्ष नीरज नैय्यर ने कहा कि भाजपा पूरे देश में दमनकारी नीति अपनाए हुए हैं। इस नीति के तहत गांधी परिवार को प्रताडि़त किया जा रहा है। ई.डी. द्वारा सोनिया गांधी व राहुल गांधी पर झूठे केस बनाए गए हैं और राहुल गांधी को बार-बार ई.डी. ऑफिस बुलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस मामले में कोई एफ.आई.आर. तक नहीं हुई है फिर किस आधार पर ई.डी. कार्यालय बुलाया जा रहा है। कांग्रेस प्रदेश सचिव राज सिंह ठाकुर ने कहा कि इस दिवस को काले दिवस के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान व मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद व कांग्रेस के चिंतन शिविर से भाजपा बौखला गई है। अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बेवजह प्रताडि़त करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि 2015 में ई.डी. ने यह केस बंद कर दिया था। इसके बावजूद अब बार-बार राहुल गांधी को ई.डी. ऑफिस बुलाकर 8-8 घंटे बिठाया जा रहा है।

Content Writer

Kaku Chauhan