कांगड़ा में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 3.5 मापी गई तीव्रता

Wednesday, Feb 13, 2019 - 12:33 PM (IST)

पालमपुर (भृगु): हिमाचल के कांगड़ा जिला में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल में भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई। भूकंप का केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर नीचे रहा। झटके महसूस होने से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अभी तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। उल्लखेनीय है कि चंबा में पिछले 6 महीनों में करीब 4 बार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। वहीं, बीते माह भारी बर्फबारी के बीच लाहौल-स्पीति और आसपास के क्षेत्रों में झटके महसूस किए गए थे। कांगड़ा में 4 अप्रैल, 1905 को कांगड़ा में भीषण भूकंप आया था और उस समय भी इस भूकंप में मरने वालों का आंकड़ा 19 हजार 800 पहुंच गया था। साथ ही एक लाख भवन तबाह हो गए थे।
 

Ekta