बाहरी राज्य के टैक्सी चालक कर रहे कमाई

Tuesday, Aug 21, 2018 - 01:59 PM (IST)

पांवटा साहिब : उपमंडल की टैक्सी यूनियन ने अवैध रूप से बाहरी राज्य की चल रही टैक्सियों के खिलाफ  एस.डी.एम. पांवटा साहिब को व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिंद्र सिंह नोटी की अध्यक्षता में शिकायत पत्र सौंपा है। व्यापार मंडल पांवटा साहिब के अध्यक्ष अनिंद्र सिंह नोटी, टैक्सी यूनियन के प्रधान बलजीत सिंह, परमजीत सिंह बंगा व अनिल वर्मा आदि ने एस.डी.एम. को सौंपे शिकायत पत्र में कहा कि पांवटा साहिब में बाहरी राज्य की गाडिय़ां अवैध रूप से चल रही हैं जिस कारण स्थानीय टैक्सी संचालकों को नुक्सान हो रहा है। उधर, पांवटा साहिब के एस.डी.एम. एल.आर. वर्मा ने कहा कि इस बारे में आर.टी.ओ. सिरमौर को कार्रवाई करने को लिखा गया है।

इससे पहले भी हो चुका है सस्पैंड 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त पुलिस कर्मी का रिकार्ड सही नहीं है। इससे पहले भी उक्त आरोपी पुलिस कर्मी कई बार सस्पैंड हो चुका है। कुछ समय पहले आरोपी राजगढ़ क्षेत्र के फटी फटेल में नशे की हालत में मिला था जिसके बाद उसे सस्पैंड कर दिया गया था।

kirti