Himachal: कुल्लू, मंडी और बिलासपुर में शराब ठेकों की होगी ई-नीलामी, जारी हुआ शैड्यूल

punjabkesari.in Wednesday, Nov 04, 2026 - 05:18 PM (IST)

शिमला (संतोष): राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा वित्त वर्ष 2026-27 के शेष कार्यकाल के लिए कुल्लू, मंडी और बिलासपुर जिलों में खुदरा शराब के ठेकों और यूनिट्स के पुनराबंटन के लिए ई-ऑक्शन की प्रक्रिया घोषित कर दी गई है। यह पूरी नीलामी प्रक्रिया 5 नवम्बर को ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। जिला कुल्लू के लिए प्रकाशन समय सुबह 8.30 बजे, आवेदन जमा करने की अवधि सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक, दस्तावेज छंटनी दोपहर 2.15 से 3.45 बजे तक और ऑक्शन का समय दोपहर बाद 4 से शाम 5 बजे तक रहेगा। 

जिला मंडी और बिलासपुर के लिए प्रकाशन समय सुबह 10.30 बजे, आवेदन जमा करने की अवधि सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक, दस्तावेज छंटनी दोपहर 3.15 से शाम 4.15 बजे तक तथा ऑक्शन का समय शाम 4.30 से 5.30 बजे तक होगा। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। प्रतिभागी आबकारी विभाग की आधिकारिक वैबसाइट या सीधे लिंक के जरिए जुड़ सकते हैं। नीलामी से जुड़े सभी नियम, शर्तें और आबकारी नीति 2026-27 विभाग की वैबसाइट पर उपलब्ध हैं। बोली लगाने से पहले सभी दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह पढ़ने की सलाह दी गई है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News