कोरोना काल में शनि सेवा सदन ने ज्वालामुखी में दूसरे चरण में 100 जरूरतमंद लोगों को बांटा राशन

punjabkesari.in Saturday, Jun 05, 2021 - 03:35 PM (IST)

ज्वालामुखी (पंकज शर्मा) : शनि सेवा सदन पालमपुर के प्रदेश अध्यक्ष परविंदर भाटिया के निर्देश पर आज ज्वालामुखी में पहुंची शनि सेवा सदन की टीम ने दूसरे चरण में ज्वालामुखी में 100 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया। शनि सेवा सदन ने महीने के अंदर दूसरी बार राशन की खेप कोरोना संकट काल के चलते ज्वालामुखी में पहुंचाई और पहले भी 100 परिवारों को राशन बांटा और आज भी 100 परिवारों को राशन वितरित किया गया। सोशल डिस्टेंस में लोगों को खड़ा करके बारी बारी से राशन वितरित किया गया। इस मौके पर शनि सेवा सदन के सहयोगी भी पालमपुर से आए हुए थे। शनि सेवा सदन के प्रदेश अध्यक्ष परविंद्र भाटिया ने बताया कि भगवान शनि देव की कृपा से शनि देव का प्रसाद ज्वालामुखी में लोगों को बांटा गया है। 

उन्होंने बताया कि राज्यसभा सांसद इंदू गोस्वामी ने भी पिछले कल शनि सेवा सदन को सहयोग किया था। उनके द्वारा दिया गया सामान यहां ज्वालामुखी में बांटा गया है, इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद शांता कुमार के परिवार से भी सहयोग मिला है इसके अलावा भी कई बड़े दानी सज्जन मित्र लगातार देश विदेश से शनि सेवा सदन को सहयोग करते हैं। उनके दान से ही गरीबों जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री व अन्य जरूरी सामान वितरित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी समाज सेवा का जज्बा बरकरार रहेगा लोगों की सेवा यूं ही करते रहेंगे और ज्वालामुखी में एक बार फिर से राशन की तीसरी खेप लेकर आएंगे ताकि यहां जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सके। उन्होंने कहा कि शनि सेवा सदन गरीब परिवारों की बेटियों की भी शादी में मदद करता है इसके अलावा दिव्यांग लोगों को कृत्रिम अंग उपलब्ध करवाता है, आंखों के मरीजों के इलाज करवाता है बेसहारा पशुओं का इलाज करवाता है और जरूरतमंद लोगों को पेंशन भी उपलब्ध कराता है। शनि सेवा सदन की प्रदेश उपाध्यक्ष अंजना डोगरा, ज्वालामुखी उप कार्यालय प्रभारी एडवोकेट शैलेश शर्मा, समाजसेवी राम स्वरूप शास्त्री, कुलदीप शर्मा, पालमपुर से आये विशाल व अन्य सदन के गणमान्य सदस्य भी इस मौके पर उपस्थित रहे। उन्होंने राशन वितरण में सहयोग किया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News