गश्त के दौरान चिट्टे के साथ गिरफ्तार की महिला

Tuesday, Feb 18, 2020 - 10:17 PM (IST)

डमटाल (सिमरन): पुलिस टीम ने मंगलवार देर सायं गश्त के दौरान रांची मोड़ डमटाल में स्कूटी सवार एक महिला से 6.15 ग्राम हैरोइन और एक इलैक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया है। उपनिरीक्षक करतार सिंह अपनी पुलिस टीम सहित डमटाल में रूटीन गश्त पर थे कि डमटाल के रांची मोड़ पर स्कूटी पर आ रही महिला पुलिस टीम को देखकर मौके से भागने की कोशिश करने लगी। महिला की हरकतों पर शक होने पर पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। महिला आरक्षी द्वारा तलाशी लेने पर आरोपी महिला से 6.15 ग्राम चिट्टा और एक इलैक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया गया। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर डमटाल पुलिस थाना लाया गया। पूछताछ करने पर महिला ने अपनी पहचान वीना देवी गांव छन्नी तहसील इंदौरा के रूप में बताई है। डीएसपी नूरपुर डा. साहिल अरोड़ा ने कहा कि महिला के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

 

Kuldeep