चुराह के रखालू में आग लगने से रेहड़ी जलकर राख

punjabkesari.in Wednesday, Jun 15, 2022 - 06:24 PM (IST)

तीसा (सुभानदीन): उपमंडल चुराह के रखालू में आग लगने से एक रेहड़ी जलकर राख हो गई। रेहड़ी संचालक ने खुद को कड़ी मुश्किल से खुद को आग से बचाया। चम्बा-तीसा मुख्य मार्ग पर रखालू माता मंदिर के पास स्थानीय निवासी रेहड़ी लगाकर अपनी रोज रोटी कमा रहा था। बुधवार को अचानक रेहड़ी में आग लग गई। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। देखते ही देखते रेहड़ी में रखी सारी सामग्री जल गई।

इस कारण रेहड़ीधारक को हजारों का नुकसान हुआ। रेहड़ी में रखालू मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पूजा सामग्री व अन्य खाने पीने की चीजें रखी हुई थी। आग रेहड़ी में आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है। रखालू मंदिर एतिहासिक मंदिर है जहां आवाजाही करने से पूर्व हर कोई वाहन चालक व पैदल यात्री जरूर मंदिर में रूकते थे। जिसके कारण रेहड़ी से अच्छी खासी आमदनी हो जाती थी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kaku Chauhan

Recommended News

Related News