बाड़ी में मकान गिरने से सामान मलबे में दबा

Sunday, Sep 16, 2018 - 12:01 PM (IST)

संसारपुर टैरेस : ग्राम पंचायत बाड़ी के गांव बढाल के अश्विनी कुमार का शुक्रवार देर रात 11 बजे मकान गिर गया। गनीमत रही कि जिस समय मकान गिरा उस समय घर के सदस्य साथ लगते अपने भाई पवन कुमार के घर में सोए हुए थे। अश्वनी कुमार के घर गिरने के बाद घर का सारा सामान अन्दर ही पड़ा था व घर के बरामदे के साथ एक मवेशी बांधा हुआ था जो बाल-बाल बच गया। पंचायत प्रधान शिमलो देवी, उपप्रधान विवेक जसवाल व पटवारी अमित शर्मा ने मौके पर जाकर गिरे मकान का जायजा लिया, वहीं पटवारी ने परिवार को 5000 रुपए की सहायता राशि भी प्रदान की।  

kirti