भारी बारिश के कारण नयना देवी शक्तिपीठ शेष दुनिया से कटा (Video)

Tuesday, Sep 25, 2018 - 01:47 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश): बिलासपुर जिला के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी सोमवार रात हुई भारी बारिश के कारण दुनिया से कट गया। इसको जोड़ने वाले सभी मुख्य मार्ग लगभग 10 घंटे बंद रहे जिससे श्रद्धालुओं, पर्यटकों को एवं स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।


जानकारी के मुताबिक मशहूर भाखड़ा डैम के समीप पहाड़ी दरकी और भूस्खलन से हिमाचल पुलिस का बैरियर तहस-नहस हो गया। गनीमत यह रही कि कोई भी पुलिसकर्मी हताहत नहीं हुआ। वहीं नयना देवी से किरतपुर साहब, नयना देवी से आनंदपुर साहिब और नयना देवी से नंगल भाखड़ा डैम मार्ग बंद हो गए थे हालांकि नयना देवी से आनंदपुर साहिब मार्ग पर छोटी गाड़ियों के लिए रास्ता खोल दिया गया है। लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी मशीन लगा रखी है और सड़कों को खोलने का कार्य जारी है। वहीं नयना देवी से भाखड़ा मार्ग लगभग 6 जगह से बंद है। 

Ekta