नूरपुर के चौगान में मरी हुई गाय मिलने से मचा बवाल, शरीर के कई अंग भी गायब

Thursday, May 17, 2018 - 04:03 PM (IST)

नूरपुर(भूषण): नूरपुर के चौगान में उस समय हड़कंप मंच गया जब लोगों ने एक मृत गाय देखी। लेकिन दुख की बात ये थी कि गाय के थन व पूंछ कटी हुई थी। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी सीधे पुलिस और प्रशासन को दी। इसी मुद्दे को लेकर वीरवार को नूरपुर के उसी चौगान मैदान में हिन्दू संघठन के लोग इकट्ठा हुए और प्रशाशन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष उदय पठानिया ने की। इस आक्रोश रैली में विश्व हिंदू परिषद,एकल बिद्यालय,आरएसएस,भाजपा,ब्यपार मंडल और अन्य संगठनों के कार्यकर्ता व महिला शक्ति ने भाग लिया और अपने अपने विचार प्रकट किए। हिन्दू संघठन द्वारा बाजार में आक्रोश रैली निकाली गई। विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष उदय पठानिया ने कहा कि जिस तरह गाय को मारा गया है बह एक दुखद घटना है।

इसी जगह पर मातृ शिशु अस्पताल बनाना भी प्रस्तावित
उन्होंने कहा कि जिस जगह मरी हुई गाय मिली है,उसके निकट मस्जिद का अवैध निर्माण हो रहा है। वही इसी जगह पर मातृ शिशु अस्पताल बनाना भी प्रस्तावित है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो इस जगह पर मस्जिद का निर्माण कर रहे है,जबकि आस पास की आबादी हिन्दुओ की है।उन्होंने कहा कि जहाँ पर पहले भी बिबाधित जगह पर मस्जिद बनाई गई थी।जिसे हाई कोट के आदेशों के बाद गिरा दिया था। ऐसे में सवाल ये है कि मस्ज़िद निर्माण के लिये नक्शा किसने पास किया,और किसके कहने पर किया,उन पर भी कार्यबाही होनी चाहिए।उदय पठानिया ने कहा कि कुछ लोग बाहर से आकर जहा का माहौल खराब कर रहे है। वही कांगड़ा के जिलाधीश संदीप कुमार ने बताया कि आज कुछ लोगो ने उन्हें ज्ञापन दिया है। इस मामले को लेकर जल्द से जल्द कार्रवाई हो। पुलिस ने पहले से ही केस दर्ज कर लिया है और काफी सबूत भी इकठ्ठे कर लिए है। जिसके चलते कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है और जल्दी ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा। दूसरा जो विषय है मस्जिद का निर्माण हो रहा है उसके बारे में उन्होंने बताया कि इस मस्जिद बनाने की आज्ञा उनके पास नहीं है। जो लोग इस मस्जिद का निर्माण कर रहे है अतः  ये मस्ज़िद नहीं बननी चाहिए। इन सभी विषय पर प्रशासन ने संज्ञान ले लिया है और जल्द ही कड़े कदम उठाए जाएंगे।

मस्जिद निर्माण के लिए नक्शा किसने पास किया?
जो इस जगह पर मस्जिद का निर्माण कर रहे है,जबकि आस पास की आबादी हिन्दुओ की है। उन्होंने कहा कि जहां पर पहले भी विवादित जगह पर मस्जिद बनाई गई थी।जिसे हाई कोट के आदेशों के बाद गिरा दिया था। ऐसे में सवाल ये है कि मस्जिद निर्माण के लिए नक्शा किसने पास किया,और किसके कहने पर किया,उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। उ्न्होंने कहा कि कि कुछ लोग बाहर से आकर जहा का माहौल खराब कर रहे है। उन्होंने कहा कि कल दोपहर 12 बजे समस्त हिन्दू समाज चौगान में इकट्ठा होगा और प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन करेगा। इस संदर्भ में जब एसडीएम नूरपुर आबिद हुसैन सादिक से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि गाय का पोस्टमार्टम चल रहा है और आस पास के लोगों से पूछताछ चल रही है। सूचना मिलते ही एएसपी दिनेश कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और उनके साथ एफ FSLकी टीम भी आई। उन्होंने घटना स्थल का दौरा किया और जांच की,स्थिति को भांपते हुए पुलिस बल को तैनात कर दिया गया था। दिनेश कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि FSLकी टीम सभी तथ्यों को जुटाएगी। 

kirti