नशेड़ी को बस में महिला से छेड़छाड़ व हुड़दंग मचाना पड़ा महंगा, जानिए क्या मिली सजा

Thursday, May 17, 2018 - 06:47 PM (IST)

बिलासपुर: बस में हुड़दंग मचाना व महिला से छेड़छाड़ करना एक व्यक्ति को उस समय महंगा पड़ गया जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर हवालात में पहुंचाया दिया। जानकारी के अनुसार नशे में धुत्त उक्त व्यक्ति शिमला से पालमपुर जा रही एक बस में बैठी महिला से छेड़छाड़ कर रहा था तथा हुड़दंग मचा रहा था। इस दौरान अन्य यात्रियों द्वारा उसे कई बार समझाने का प्रयास किया गया लेकिन वह नहीं माना, जिस पर महिला ने इसकी शिकायत एस.पी. बिलासपुर अशोक कुमार को फोन पर कर दी।


कांगड़ा जिला का रहने वाला है आरोपी
शिकायत मिलते ही एस.पी. ने डी.एस.पी. बिलासपुर संजय शर्मा को इस बाबत कार्रवाई करने के आदेश दिए। डी.एस.पी. को मिले आदेश के बाद नम्होल पुलिस चौकी प्रभारी ने इस मामले पर कार्रवाई करते हुए बस को नम्होल में रुकवाकर उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान ब्यास देव (47) निवासी बैजनाथ, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। डी.एस.पी. बिलासपुर संजय शर्मा ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।

Vijay