भवारना में नशे में धुत्त युवकों ने मचाया हुड़दंग

Wednesday, Nov 28, 2018 - 11:37 AM (IST)

भवारना : भवारना के फेटा बाजार चौक में गत रात्रि शराब के नशे में धुत्त कुछ लड़कों ने आधी रात तक हुड़दंग मचाया और रेन शैल्टर में रखे सामान में आग लगा दी। जानकारी के अनुसार रात को कुछ लड़कों ने शराब पीकर चौक पर हंगामा शुरू कर दिया। रेन शैल्टर के बाहर दिन के समय एक जूते बनाने वाला दुकान लगाता है और शाम को वह अपना सामान रेन शैल्टर में रख देता है। उसके सामान को भी हुड़दंगियों ने आग लगा दी। लोगों द्वारा जूते बनाने वाले के पास जो जूते रिपेयर करने को दिए थे वे भी इसमें जल गए। रेन शैल्टर में 2 जगह आग लगाई गई। 

फेटा बाजार में काफी संख्या में लोगों के घर हैं। यहां रहने वालों का इन शराबियों ने जीना मुश्किल कर दिया है। फेटा बाजार चौक पर शाम ढलने के बाद दुनिया भर के शराबी मंडराते हुए देखे जा सकते हैं। लो.नि.वि. द्वारा भी मौके पर जाकर सरकारी संपत्ति के नुक्सान का आकलन किया जा रहा है। इस बारे में डी.एस.पी. विकास धीमान ने बताया कि यहां पर पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी और हुड़दंगियों को बख्शा नहीं जाएगा।  

kirti