शराब पीकर पत्नी को पीटा, पति गिरफ्तार

Monday, Jan 23, 2017 - 05:53 PM (IST)

अम्ब : शराब के नशे में धुत्त होकर पत्नी से मारपीट करने पर उतारू एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार देर रात पुलिस थाना अम्ब में एक महिला ने शिकायत की कि उसका पति शराब के नशे में धुत्त होकर घर में उससे मारपीट कर रहा है और वह कोई संगीन जुर्म कर सकता है। पुलिस फौरी कार्रवाई करते हुए उसके घर पहुंची तो वह शराब पीकर हुल्लड़बाजी करता रहा और अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। जिस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। डी.एस.पी. अम्ब जितेन्द्र चौधरी का कहना है कि पुलिस ने सी.आर.पी.सी. की धारा 107-51 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। सोमवार दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां वह जमानत मुचलका पर रिहा हो गया है।