मैक्लोडगंज में युवक को नशे में हुड़दंग मचाते पुलिस ने पकड़ा

Sunday, Mar 17, 2019 - 10:29 AM (IST)

 

धर्मशाला : पुलिस थाना मैक्लोडगंज में दिन-दिहाड़े शराब के नशे में हुड़दंग मचाने के आरोप में एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लेते हुए आई.पी.सी. की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक मैक्लोडगंज पुलिस को सूचना मिली कि मैक्लोडगंज में एक व्यक्ति शराब के नशे में हुड़दंग मचाने के साथ आते-जाते लोगों के साथ गाली-गलौज कर रहा है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए मौके पर जाकर पुलिस ने उक्त युवक का एल्कोसैंसर से टैस्ट करके शराब की पुष्टि होने पर थाने ले आई। इस युवक की पहचान अजय कुमार (33) निवासी भटियात, जिला चम्बा के रूप में हुई है। उधर, ए.एस.पी. कांगड़ा दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

kirti