नशे के कारोबार पर लगेगी लगाम, ऊना जिला प्रशासन छेड़ेगा विशेष अभियान (Video)

Wednesday, Nov 13, 2019 - 02:23 PM (IST)

ऊना (अमित): पंजाब के साथ सटे जिला ऊना में नशे पर लगाम लगाने के लिए और लोगो को नशे के विरुद्ध जागरूक करने के लिए ऊना जिला प्रशासन विशेष अभियान का आगाज करने जा रहा है। 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान में जिला के सभी विभाग नशे के खिलाफ कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक करेंगे। पंजाब राज्य के साथ सटा होने कारण ऊना में नशे का कारोबार अधिक बढ़ गया है। आये दिन यहां पुलिस द्वारा नशे के मामलों की धर पकड़ की जा रही है। जबकि ऊना में नशे की चपेट में आने से कुछ युवा अपनी जान तक गंवा चुके हैं। जिसे लेकर जिला प्रशासन एक माह तक विशेष मुहीम छेड़ने जा रहा है।

डीसी ऊना संदीप कुमार जिलावासियों से इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। वहीं नशे के काले कारोबार में संलिप्त सौदागरों की जानकारी पुलिस के साथ सांझा करने का भी आहवान किया। डीसी ऊना ने कहा कि फिलहाल प्रशासन द्वारा नशे से ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों को चिन्हित नहीं किया गया लेकिन यह अभियान पूरे जिला में एक साथ लोगो को जागरूक करने का काम करेगा। डीसी ऊना ने बताया कि अभियान के अंतिम दिन सभी पंचायतों में ग्राम सभा भी आयोजित की जाएगी।

Edited By

Simpy Khanna