नशे की ओवरडोज में अर्धनग्न हालत में मिली दिल्ली की महिला

punjabkesari.in Sunday, Nov 17, 2019 - 10:17 AM (IST)

धर्मशालाः हिमाचल प्रदेश में नशे की ओवरडोज के कारण एक महिला(37) अर्धनग्न अवस्था में सड़क किनारे बेहोश मिली। जिसकी पहचान दिल्ली में जनकपुरी के रूप में हुई। बता दें कि गुरुवार रात्रि को मैक्लोडगंज के भागसूनाग में किराए के मकान में रहने वाली इस महिला ने अपने पुरुष साथी के साथ पहले नशे का सेवन किया। जब ओवरडोज हो गई तो इसका साथी इसे छोड़ कर कहीं और चला गया। शुक्रवार सुबह गमरू मोहल्ले में स्थानीय लोगों ने महिला को बेहोशी में अर्धनग्न अवस्था में नशे की हालत में सड़क किनारे मिला पाया।

बताया जा रहा है कि इस मामले की सूचना धर्मशाला पुलिस को मिली। जिसके बाद उन्होंने महिला को मेडिकल उपचार के लिए धर्मशाला जोनल हॉस्पिटल पुहंचाया। मेडिकल उपचार मिलने के उपरांत महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसने नशे का सेवन कर रखा था जो नशे के कारण गिरने व झाड़ियों से मामूली खरोंचे आई हैं। उसने बताया कि वह अप्पर भागसू में किराए के मकान में रहती है। महिला ने किसी भी प्रकार की पुलिस कार्रवाई से इंकार किया, जिसके चलते पुलिस ने उसे उसकी मकान मालकिन के हवाले कर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News