नशीले कैप्सूल व चरस बरामद, महिला सहित 3 गिरफ्तार

Friday, Feb 24, 2017 - 01:36 AM (IST)

डमटाल/कांगड़ा: जिला कांगड़ा के अंतर्गत 2 अलग-अलग मामलों में पुलिस ने एक महिला सहित 3 लोगों को नशीले पदार्थों सहित गिरफ्तार किया है। पहले मामले में डामटाल पुलिस गश्त के दौरान एक महिला को नशीले कैप्सूलों सहित गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डमटाल पुलिस चौकी स्पैशल विंग संजीव वर्मा, बलविंद्र सिंह, अजय कुमार, नवजोत कुमार व रमेश कुमार छन्नी बेली के पास गुप्त सूचना मिलने पर शक के आधार पर पैदल चल रही महिला से तलाशी के दौरान 58 नशीले कैप्सूल बरामद किए। महिला की पहचान छन्नी निवासी के रूप में की गई। पुलिस ने डमटाल पुलिस चौकी में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। डी.एस.पी. नूरपुर मेघनाथ चौहान ने मामले की पुष्टि की है।

कार से 135 ग्राम चरस बरामद, 2 गिरफ्तार 
दूसरे मामले में कांगड़ा पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर 135 ग्राम चरस पकड़ी। डी.एस.पी. कांगड़ा सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि सूचना के आधार पर बाईपास पर नाके के दौरान एक कार को जांच के लिए रोका तो कार से तलाशी के दौरान 135 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने इसमें 2 आरोपियों विशाल व नीरज दोनों निवासी पुराना कांगड़ा को मादक पदार्थ अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया है।