चलती कार पर गिरा पेड़, बाल-बाल बची 4 जिंदगियां

Monday, Jul 23, 2018 - 04:17 PM (IST)

सोलन (चिनमय): कालका-शिमला नैशनल हाईवे पर कुमारहट्टी के नजदीक एक चलती कार पर पेड़ गिरने से 4 लोग चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि घटना के समय कार में 4 लोग सवार थे लेकिन गनीमत यह रही कि चारों को हल्की चोटें ही आई हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद कार में सवार लोगों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया और उन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। उल्लेखनीय है कि इन दिनों फोरलेन निर्माण का कार्य चला हुआ है। इसलिए इस मार्ग पर सफर करना खतरे से खाली नहीं है। पुलिस के अनुसार कार में जीरकपुर के मदन संधू अपनेपरिवार सहित सवार थे। जोकि बाल-बाल बच गए। 
 

Ekta