सोलन में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ट्रैक्टर....38 वर्षीय चालक की मौत

punjabkesari.in Thursday, Jun 04, 2026 - 11:43 AM (IST)

Solan Road Accident : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां पर ट्रैक्टर पलटने से 38 वर्षीय चालक की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ट्रैक्टर

जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के अर्की थाना क्षेत्र के पलोग गांव के पास हुआ। मृतक की पहचान जलाणा निवासी रूप चंद (38) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर करीब 3:00 बजे रूप चंद ट्रैक्टर लेकर पलोग की तरफ जा रहा था, तभी राहु गांव से कुछ ही दूरी पर ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर ही पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक वाहन के नीचे बुरी तरह दब गया। हालांकि मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाला और अर्की अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। यहां डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News