नवबहार में चालक ने 2 लोगों पर चढ़ाई गाड़ी, आई.जी.एम.सी. में भर्ती

Saturday, Oct 27, 2018 - 10:36 PM (IST)

शिमला: राजधानी के नवबहार में गाड़ी से 2 व्यक्तियों को कुचल दिया। व्यक्तियों की टांगों में चोटें आई हैं। वहीं आरोपी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि जब पी.डब्ल्यू.डी. की लेबर सड़क किनारे काम कर रही थी तो नवबहार की तरफ से एक आल्टो गाड़ी (एच.पी. 63-1960) काफी तेज रफ्तार में आई और दोनों व्यक्तियों को टक्कर मार दी। घायलों में राम लाल व एक अन्य व्यक्ति शामिल है। ये दोनों पी.डब्ल्यू.डी. के तहत कार्य करते हैं।

सड़क से पत्थर और मलबा उठा रहे थे व्यक्ति
ये दोनों व्यक्ति सड़क से पत्थर और मलबा उठा रहे थे। गाड़ी को चालक कशिश चला रहा था। घायल हुए दोनों व्यक्तियों को आई.जी.एम.सी. में भर्ती करवाया गया है। एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सक द्वारा दोनों व्यक्तियों का उपचार जारी है। चालक ने यह टक्कर कैसे मारी, फिलहाल आरोपी चालक से पुलिस की पूछताछ जारी है। पुलिस जल्द ही आरोपी चालक को कोर्ट में पेश करेगी।

चालक से पूछताछ में जुटी पुलिस
डी.एस.पी. शिमला दिनेश शर्मा ने बताया कि 2 व्यक्तियों को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह टक्कर चालक ने कैसे मारी, इसको लेकर पूछताछ जारी है।

Vijay