सोलन के 100 से अधिक गांवों में पेयजल संकट, जानिए कितनी योजनाएं हैं प्रभावित

Friday, Aug 17, 2018 - 03:07 PM (IST)

सोलन (नरेश): जिला में करीब 100 से अधिक गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है। इन गांवों में पिछले 5-6 दिनों से पानी की आपूर्ति बाधित है। जिला में अभी भी 42 योजनाएं बंद पड़ी हुई हैं। इनमें सिंचाई की भी 15 योजनाएं शामिल हैं। रविवार रात को हुई भारी बरसात के कारण इन योजनाओं को काफी नुक्सान हुआ था। भारी बारिश से 136 पेयजल योजनाएं प्रभावित हो गईं थीं। विभाग पिछले 4 दिनों में 94 पेयजल योजनाओं में पानी की आपूर्ति बहाल करने में कामयाब हो गया है। विभाग की मानें तो शुक्रवार तक ये सभी योजनाएं बहाल हो जाएंगी। सोलन शहर को पानी की आपूर्ति करने वाली अश्वनी पेयजल योजना भी बंद है। इसके कारण सोलन शहर में पेयजल संकट गहरा गया है।

42 पेयजल योजनाएं होंगी बहाल
आई.पी.एच. विभाग के अधीक्षण अभियंता संजीव कौल ने बताया कि जिला में अभी तक 94 पेयजल योजनाओं में पानी की आपूर्ति बहाल कर दी गई है। शेष बची 42 योजनाओं में भी शुक्रवार तक पानी की आपूर्ति बहाल हो जाएगी।

Vijay