आम जनता का आसमान में उड़ने का सपना हुआ पूरा

Monday, Mar 19, 2018 - 03:52 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश): आम जनता का आसमान में उड़ने का सपना पूरा हुआ। बिलासपुर में आयोजित हो रहे राज्यस्तरीय नलवाड़ी मेले में मनोरंजक  प्राकृतिक दृश्यों का आनंद उठाने के की दृष्टि से चौपर सेवा का विधायक सुभाष ठाकुर ने दो स्वतंत्रता सैनानियों किरपा राम व सुख राम को निशुल्क यात्रा टिकट आबंटित कर शुभारम्भ किया। उत्तरी भारत में पहली बार  किसी मेले में इस तरह की  चौपर सेवा आरम्भ करने का गौरव बिलासपुर में आयोजित हो रहे राज्यस्तरीय नलवाड़ी मेले ने प्राप्त किया। 


चौपर की एक बारी में सात यात्रियों को ले जाने की क्षमता
इस दौरान प्रशासन ने एक समारोह का आयोजन किया जिसमें सदर बिलासपुर विधान सभा चुनाव क्षेत्र के विधायक सुभाष ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथी शिरकत की। प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में चौपर की विशेष  पूजा की गई उसके उपरान्त विधायक सुभाष  ठाकुर ने दो स्वतंत्रता सैनानियों किरपा राम व सुख राम को निशुल्क यात्रा टिकट आबंटित किए। उसके उपरान्त चौपर ने उड़ान भरी। चौपर की एक बारी में सात यात्रियों को ले जाने की क्षमता है। स्वतंत्रता सैनानियों व लोगों सहित  विधायक सुभाष  ठाकुर ने  भी यात्रा की। आम जनता को चौपर सेवा आरम्भ करने के लिए विधायक सुभाष  ठाकुर ने प्रशासन को शुभकामनाएं दी।

Punjab Kesari