नाले में अनियंत्रित होकर पलटी पंजाब रोडवेज की बस, 8 लोग गंभीर घायल (VIDEO)

Friday, Sep 07, 2018 - 04:26 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश):  बिलासपुर जिला के समीप जामली के पास राष्ट्रीय मार्ग चंडीगढ़-मनाली 205 पर शुक्रवार दोपहर को पंजाब रोडवेज की एक बस के साथ हादसा हो गया। हादसे में 8 यात्रियों को गंभीर चोटें आई। जिनको स्थानीय अस्पताल पहुंचा दिया गया है। घायलों में 7 महिलाएं, 8 पुरुष और 5 बच्चे शामिल हैं, जिनका उपचार क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में चल रहा है। 


बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में कुल 26 लोग सवार थे। अब बस कुल्लू से होशियारपुर जा रही थी।


अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए और वह सड़क किनारे घास खाते हुए बकरे को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई। लेकिन अफसोस की बात यह है कि आपातकालीन 108 कम से कम आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची। उससे पहले कुछ लोगों को स्थानीय लोगों ने अपनी गाड़ियों में ले जाकर अस्पताल पहुंचा दिया था।


पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हादसे की जानकारी ली। 

Ekta