मंत्री बनने के लिए बिंदल लगा रहे दिल्ली के चक्कर

Tuesday, Dec 10, 2019 - 10:56 AM (IST)

नाहन (सतीश) : प्रदेश सरकार विकास के नाम पर गुमराह कर रही है। नौकरी के नाम पर युवाओं के साथ मजाक किया जा रहा है। ये आरोप सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी से अजय सोलंकी व युकां नाहन अध्यक्ष संदीप शर्मा ने संयुक्त पत्रकार वार्ता में लगाए। उन्होंने कहा कि डा. राजीव बिंदल पिछले कई महीनों से लगातार मंत्री बनने के लिए दिल्ली के चक्कर लगा रहे हैं और क्षेत्र के विकास के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नाहन को क्राफ्ट विलेज व जमटा से चूड़धार के लिए रोप-वे के सपने लोगों को दिखाए गए लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत प्रधानों को झूठे मामलों में फंसाकर निलंबित करवाया जा रहा है। यदि ऐसा ही चलता रहा तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर इसका विरोध करेगी।

kirti