डॉ. राजेश सिंह का नाम विश्व के 2 प्रतिशत शीर्ष वैज्ञानिक की सूची में शामिल

Saturday, Nov 13, 2021 - 12:54 PM (IST)

धर्मशाला (नवीन) : हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के भौतिक एवं खगोल विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. राजेश सिंह का नाम स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय की ओर से तैयार की गई विश्व के 2 प्रतिशत शीर्ष वैज्ञानिक की सूची में शामिल किया गया है। उनको यह सम्मान नैनोमटेरियल एवं उर्जा के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध हेतु प्राप्त हुआ है। उनका शोध विश्व के विकासशील देशों को उर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने सहायक होगा। उनके शोध पत्रों को विश्व के शोधार्थियों द्वारा 3 हजार से भी अधिक बार उद्धृत किया गया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुझे विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल किये जाने पर हार्दिक प्रसन्नता है।

उम्मीद है कि यह सम्मान मुझे अपने शोध की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करेगा तथा मेरे संस्थान के शोध की गुणवत्ता को और भी अधिक ऊँचाइयों तक ले जाएगा। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय जहां से उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त की। अपने वर्तमान संस्थान हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय तथा अपने साथी शोधार्थियों को दिया है। कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने डॉ. राजेश सिंह को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में विश्वविद्यालय एक शोध विश्वविद्यालय के रूप में अपनी पहचान बनाएगा यह निश्चित है। शोध कार्यों में गुणवता आए इसके लिए विवि शोधार्थियों के लिए हर संभव सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए प्रयासरत्त है। शिक्षा का स्तर ऊंचा हो और वि.वि. नए आयाम स्थापित करे इसके लिए शिक्षकों को भी अपना बेहतर देना होगा।
 

Content Writer

prashant sharma