ग्रामीण स्कूल से पढ़े डॉ. जितेंद्र कुमार मोक्टा ने पेश की मिसाल, USA में मिला यह अवार्ड

Friday, Sep 07, 2018 - 04:01 PM (IST)

शिमला (जस्टा): ग्रामीण स्कूल से पढ़े डॉक्टर जितेंद्र कुमार मोक्टा ने एक तरह से मिसाल पेश की है। मोक्टा को अमरीका में प्रतिष्ठित ऑस्कर ई एडवर्ड सम्मान से सम्मानित किया गया है। डा. मोक्टा वर्तमान में आई.जी.एम.सी. के मैडीसन विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। गौरव की बात तो यह है कि आई.जी.एम.सी. के डा. जितेंद्र कुमार मोक्टा पहले ऐसे भारतीय हैं, जिन्हें इस अवार्ड से नवाजा गया है। डा. जितेंद्र कुमार मोक्टा के लिए खास बात यह है कि वह भारत के पहले फिजिशयन हैं जिन्हें अमरीका के प्रतिष्ठित कालेज ऑफ फिजिशियन के ऑस्कर ई एडवर्ड मैमोरियल सम्मान के लिए पूरे भारत में चुना गया है। 

हिमाचल के ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में सराहनीय स्वास्थ्य सेवाएं देने की वजह से उन्हें यह अवार्ड दिया गया है। यह अवार्ड उन्हें अमरीका के न्यू आरलेन्स लुजियाना में दिया गया। इस अवार्ड में डा. जितेंद्र कुमार को एक प्रशस्ति पत्र, एक शीशे का पलाक और अमरीकन 250 डॉलर शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि अमरीकन कालेज ऑफ फिजिशियन्ज अमरीका की सबसे बड़ी मैडीकल संस्था है। यह अवार्ड प्रत्येक वर्ष दुनिया के ऐसे फिजिशयन को दिया जाता है जो दुनिया के किसी भी क्षेत्र में अपनी स्वैच्छिक स्वास्थ्य सेवाएं देता है। 

Ekta