प्लास्टिक फ्री बनाने में DC सिरमौर की मुहिम ला रही रंग, दर्जनों महिला मंडल निभा रहे अहम भूमिका (Vide

punjabkesari.in Wednesday, Jan 22, 2020 - 03:42 PM (IST)

नाहन (सतीश) : सिरमौर जिला में महिलाएं प्लास्टिक निष्पादन में बड़ी भूमिका निभा रही है। दरअसल यहां उपायुक्त सिरमौर द्वारा शुरू की गई प्लास्टिक मुक्त सिरमोर योजना से बड़ी संख्या में जिला भर की महिलाएं जुड़ रही है। जिला को प्लास्टिक फ्री करने के मकसद से जिला में प्लास्टिक मुक्त सिरमौर योजना चलाई गई है जिसका शुभारंभ खुद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 12 नवम्बर को अंतरराष्ट्रीय रेणुका जी मेले के दौरान किया था इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए उपायुक्त सिरमौर ने महिलाओं से आगे आने का आह्वान किया था। अब जिला की महिलाएं जिला को प्लास्टिक फ्री करने में बड़ी भूमिका अदा कर रही हैं।
PunjabKesari

महिलाएं पंचायतों और अपने अपने गांव में भी इधर उधर से प्लास्टिक इकट्ठा कर इसे बोतलों में भरकर पंचायतों में जमा करवा रही है। इस पहल के जरिए केंद्र की सरकार द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ भारत अभियान को भी बल मिल रहा है। सैन सैर पंचायत की महिलाओं ने बताया की महिला वह अपने गली मोहल्लों से प्लास्टिक इकट्ठा कर रही है साथ ही लोगों को भी इस अभियान के बारे में जागरूक कर रही है महिलाओं ने भी प्लास्टिक फ्री योजना की सराहना की है।
PunjabKesari

उपायुक्त सिरमौर डॉ आरके परुथी ने इस अभियान से जुड़ने के लिए महिलाओं का आभार जताया। साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियान में महिलाए और बच्चे एवं भूमिका अदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला में 1 दिन स्कूल के नाम अभियान शुरू किया गया था जिसके बेहद सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि 1 दिन स्कूल के नाम अभियान के तहत 50 हजार बच्चे इस मुहिम से जुड़े हैं जिन्होंने  करीब 5 हजार किलो प्लास्टिक इकट्ठा किया है।

उन्होंने  कहा कि जिला में अब 1 दिन पंचायत के नाम अभियान भी शुरू किया गया है जिसमें महिलाएं अहम भूमिका निभा रही है। सिरमौर जिला को 5 जून तक प्लास्टिक फ्री करने का लक्ष्य रखा गया है जिसके तहत विभिन्न तरह के कार्यक्रम चल रहे हैं हाल में जिला सिरमौर को देशभर में प्लास्टिक निष्पादन के लिए दूसरा स्थान भी मिला था। ऐसे में प्रशासन द्वारा यहां जिस तरह के कदम उठाए जा रहे है वह अपने आप में एक काबिले तारीफ है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Simpy Khanna

Recommended News

Related News