गुड़िया प्रकरण : पुख्ता सबूत जुटाने कोटखाई में डटी CBI

Monday, Nov 13, 2017 - 12:24 AM (IST)

शिमला: बहुचर्चित कोटखाई गुड़िया प्रकरण मामले में सी.बी.आई. की टीम अभी भी कोटखाई में डटी है। सी.बी.आई. हलाईला सहित साथ लगते इलाके में सबूत खंगालने में लगी है। सूत्रों के माने तो सी.बी.आई. की और भी पुख्ता सबूत हाथ लगे हैं। इस केस को सुलझाने के लिए सी.बी.आई. अपनी तरफ से हरसंभव प्रयास कर रही है। मामला लोगों की जनभावनाओं से जुड़ा होने के कारण सी.बी.आई. की टीम मुख्य आरोपियों तक पहुंचने के लिए सबूत एकत्रित कर रही है। चाहे इस मामले में हलाईला के जंगल हों या फिर कोटखाई के क्षेत्र से जुड़े लोग। सी.बी.आई. यहां के लोगों से अभी भी पूछताछ कर रही है ताकि जल्द ही मामले को सुलझाया जा सके। गौरतलब है कि सी.बी.आई. द्वारा हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट रखने के बाद हाईकोर्ट ने संतुष्टि जाहिर करते हुए कहा था कि अब इस केस की सुनवाई 20 दिसम्बर को होगी। सी.बी.आई. टीम इस मामले में मुख्य आरोपी तक पहुंचने के लिए सबूत जुटा रही है।

होशियार मौत मामले में भी तेज की जांच 
उधर, सी.बी.आई. ने होशियार सिंह की मौत मामले में भी तेजी लाई है। जिन अधिकारियों व कर्मचारियों की वन काटुओं से मिलीभगत रही है, इस संबंध में गहनता से तहकीकात हो रही है। सी.बी.आई. मंडी जिला के करसोग की सेरी कतांडा में लोगों सहित वन विभाग के कर्मचारियों से पूछताछ शुरू हो गई है। इस मामले में भी सी.बी.आई. जल्द ही पुख्ता सबूत सामने लाएगी।