महिला डॉक्टर से मारपीट व छेड़छाड़ मामले ने पकड़ा तूल, पांवटा साहिब में डॉक्टर्स ने की हड़ताल(Video)

Wednesday, Jun 19, 2019 - 11:18 AM (IST)

पांवटा साहिब (प्रेम वर्मा): मंडी में महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ और मारपीट मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। अब इस मामले का विरोध पांवटा साहिब पहुंच गया है। सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने भी 2 घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक की। अस्पताल के कार्यकारी एसएमओ डॉक्टर अमिताभ जैन ने बताया कि हिमाचल मेडिकल संस्था की कॉल पर पूरे हिमाचल में 2 घंटे का पेन डाउन स्ट्राइक की गई है। इसी सिलसिले में पांवटा साहिब में भी 2 घंटे की स्ट्राइक अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा की गई। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि केवल आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी और आपातकालीन स्थिति में ही मरीजों को देखा जाएगा। इसके अतिरिक्त 2 घंटे तक डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। डॉक्टर्स की मांग है कि आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

Ekta