मरीजों का इलाज करते-करते TB की चपेट में आए डॉक्टर, चौंकाने वाला है आंकड़ा

punjabkesari.in Monday, Oct 14, 2019 - 11:15 AM (IST)

शिमला: हिमाचल में टीबी की बीमारी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अब मरीजों का इलाज करते-करते डॉक्टर भी इसकी चपेट में आने लगे हैं। यहां 7 मामले पॉजिटिव आए हैं। यह खुलासा टीबी मुक्त हिमाचल अभियान की जिला स्तरीय क्षय रोग निवारण समिति की बैठक में हुआ। जिससे प्रदेश में हड़कंप मच गया है। सभी डॉक्टर एमडीआर यानी मल्टी ड्रग रेजिस्टेंट टीबी (बिगड़ी हुई टीबी) की चपेट में हैं। इन्हें छह महीने तक ऑब्जर्वेशन में रखकर इलाज किया जा रहा है।
PunjabKesari

सूत्र बताते हैं कि क्षय रोग का संक्रमण अधिकतर प्रवासी मजदूरों में हैं। जिला ऊना में इस वर्ष अब तक 542 टीबी रोगियों की पहचान हुई है। वर्तमान में 22 रोगियों का उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग उद्योगों में क्षय रोगियों की पहचान कर उन्हें उपचार देने का अभियान शुरू करेेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News