प्रदेश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी पर डबल इंजन सरकार ने क्या किया, जेपी नड्डा दें जवाब : राजन सुशांत

punjabkesari.in Thursday, Apr 21, 2022 - 11:43 PM (IST)

नगरोटा सूरियां (नंदपुरी): हिमाचल क्षेत्रीय गठबंधन के संयोजक डाॅ. राजन सुशांत ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की नगरोटा बगवां में होने वाली रैली को लेकर सवाल दागे हैं। डाॅ. सुशांत ने नड्डा से पूछा है कि वह जनता को जवाब देकर जाएं कि हिमाचल में महंगाई व बढ़ती बेरोजगारी पर कंट्रोल करने के लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार ने आज तक क्या किया। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल में सरकार द्वारा सीमैंट के दाम में एकमुश्त बढ़ौतरी करना एक बहुत बड़ा घोटाला है। हिमाचल में एक साल में 3 अरब सीमैंट बैग का उत्पादन होता है और सीमैंट के दाम 35 रुपए प्रति बैग बढ़ाने से एक हजार से 1500 करोड़ रुपए तक सीमैंट कंपनी अधिक आय अर्जित करेगी। उन्होंने कहा कि जब सीमैंट के दाम बढ़ाने के बारे में सरकार से पूछा जाता है तो जवाब मिलता है कि रेट बढ़ाना या कम करना उनके हाथ में नहीं है। 

राजन सुशांत ने आरोप लगाया कि सीमैंट प्रति बैग 35 रुपए बढ़ा दिए और 4-5 महीने के बाद 5 रुपए रेट घटा दिए, तब तक 15 सौ करोड़ का सीमैंट घोटाला हो जाएगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि सीमैंट घोटाले के साथ और भी बहुत घोटाले वर्तमान सरकार के समय आने पर उजागर किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल के उद्योगों में 70 प्रतिशत नौकरियां हिमाचल के युवाओं को मिलने की शर्त रखी गई है लेकिन वर्तमान में मात्र 20 प्रतिशत नौजवानों को ही रोजगार मिल पाया है। उन्होंने नड्डा को चेताया है कि वह देश की बहुत बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और वह बताएं कि देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के लिए कौन जिम्मेदार है। नड्डा रैली में जनता को इसका जवाब देकर जाएं, तभी इस रैली की सार्थकता होगी, अन्यथा रैली का कोई भी महत्व नहीं रह जाता है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News