डॉक्टर इसे देखकर डर क्यों गए, इससे पहले डॉ. कपिल ने ऐसा नहीं देखा था...

Saturday, Nov 25, 2017 - 03:11 PM (IST)

मंडी (नीरज शर्मा) : जिला के जोनल अस्पताल में एक महिला के पेट से कुछ ऐसा निकला की इसे देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। इस दर्द ने महिला की नींद हराम कर रखी थी। जब उसे दर्द उठता था तो उसे सहन करना मुश्किल हो जाता था। हम बात कर रहे हैं धनेश्वरी देवी की जिसके पेट से साढ़े छह किलो रसौली डॉक्टरों ने ऑपरेशन से निकाली है।

बात दें कि जोनल अस्पताल मंडी में एक महिला मरीज के पेट से साढ़े छह किलो रसौली डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद निकाली है। इस ऑपरेशन को जोनल अस्पताल में तैनात गायनी विशेषज्ञ डॉ. कपिल ने किया है। महिला मरीज की उम्र 35 बताई जा रही है। धनेश्वरी देवी पत्नी भाग सिंह निवासी पंडोह की रहने वाली है। जिसके पेट से साढ़े छह किलो की रसौली ऑपरेशन करके निकाली गई है। इस रसौली को निकालने के लिए डेढ़ घंटे का समय लग गया।

डॉ. कपिल ने बताया कि महिला की बच्चेदानी में यह रसौली थी। जिसे ऑपरेशन करके निकाला गया। इस ऑपरेशन केा देर सायं वीरवार को किया गया। अब महिला की सेहत ठीक है।