टांडा अस्पताल में झूठ निकली महिला के पेट में कपड़ा रहने की फैली अफवाह, ऐसे हुआ खुलासा

Friday, May 31, 2019 - 12:05 PM (IST)

कांगड़ा : सोशल मीडिया पर एक समाचार तेजी से फैल रहा है कि टांडा अस्पताल में 18 फरवरी को एक महिला के पेट में डिलीवरी के बाद आप्रेशन के दौरान कपड़ा छूट गया है, जिसकी वजह से उसके पेट में दर्द है। इस बारे कालेज प्राचार्य डा. भानू अवस्थी ने बताया कि वीरवार सुबह इसकी सूचना उनके पास आई तो उन्होंने सर्जिकल व स्त्री रोग विशेषज्ञों की टीम को महिला की जांच के लिए भेजा।

उन्होंने बताया कि तुरंत आप्रेशन करके उन्होंने पाया कि महिला की आंतडिय़ां चिपकी थीं और कुछ अन्य समस्याएं पेट में थीं जिसका आप्रेशन कर दिया गया। उन्होंने जब जानकारी प्राप्त की तो किसी प्रकार का कोई कपड़ा आप्रेशन के दौरान नहीं मिला। उन्होंने कहा कि उन्हें मालूम नहीं है कि महिला ने किस डाक्टर को बताया या कहां से यह बात फैली कि महिला के पेट में कपड़ा रह गया है।

kirti