नशे पर अंकुश न लगा तो युकां करेगी प्रदेशव्यापी आंदोलन: अभिषेक

Monday, Aug 27, 2018 - 03:40 PM (IST)

इंदौरा( अजीज): सोमवार को मंड क्षेत्र इंदौरा में युंका के प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर अभिषेक ठाकुर,फतेहपुर युकां अध्यक्ष विवेक पढेरिया, शाहपुर अध्यक्ष मुनीष पटियाल एवं ज्वाली अध्यक्ष अमित पठानिया ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर सरकार आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि सरकार अबतक हनीमून पीरियड पर चल रही है,ओर प्रदेश मे नशा और अराजकता बढ़ती जा रही है। राज्य में नशे का कारोबार अपनी जड़ें जमा चुका है लेकिन सरकार ने अब तक कोई बड़ी कार्रवाई नशा माफिया के खिलाफ नहीं की है। बड़े बड़े वादे कर सत्ता में आई भाजपा सरकार जिसके कार्यकाल में खनन माफिया वन काटु माफिया, नशा माफिया चरम सीमा पर है प्रदेश में कानून की धाज़िया उडी हुई है पेट्रोल और डीज़ल की लगातार बढ़ती कीमतें जिसके कारण महंगाई बढ़ने से आम जनमानस का जीवन दूभर हो चुका है लेकिन सरकार आँखे बन्द कर अपने ऐशो आराम में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार से पड़ोसी राज्यो में हिमाचल की किरकरी हो रही है मात्र इन्दौरा विस् के दो तीन गांव में हो रहे नशे के अवैध कारोबार को पुलिस खत्म नहीं कर पायी है जबकि अन्य राज्यों की पुलिस हिमाचल पुलिस के साथ इस पर काम कर रही है।

कई युवा नशे की चपेट में आकर अपनी जान गवा चुके हैं। वहीं पुलिस अब तक मोटे तौर पर किसी भी बड़े अपराधी को नहीं पकड़ पाई है मात्र औपचारिकता पूरी कर रही है जो कि चिंता का विषय है। सरकार की ये विफलता उसकी जनता के प्रति संवेदनहीनता को दर्शाता है। उन्होंने सांसद पर टिप्पणी करते हुए कहा कि एक तरफ पंजाब सीमावर्ती क्षेत्रों मे लोग आए दिन नशे के खिलाफ रैलियां कर रहे है तो दूसरी तरफ वर्तमान सांसद घर पर बैठ कर फिर से चुनावों में उतरने का सपना संजोय बैठे है जोकि अति निंदनीय है। उन्होंने  कहा कि अगर जल्द ही सरकार नशे पर अंकुश न लगा पाई तो युंका प्रदेश अध्यक्ष मुनीष ठाकुर की अध्यक्षता मैं एक बड़ा आंदोलन करेगी।

kirti