हिमाचल सरकार का कर्मचारियों और पेंशनरों को दिवाली तोहफा (Video)

Thursday, Oct 25, 2018 - 06:01 PM (IST)

कुल्लू (दिलीप): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का विधिवत रूप से समापन्न किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कर्मचारियों और सेवानिवृत कर्मचारियों को दीपावली से पहले 3 प्रतिशत मंहगाई भत्ता देने का भी एेलान किया है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश भर में कर्मचारियों और सेवानिवृत कर्मचारियों को दिया जाने वाला यह महंगाई भत्ता देने से सरकार पर 200 करोड़ रुपए का बोझ पडे़गा।


उन्होंने कहा कि सरकार इसे बोझ न समझकर कर्मचारियों को उनका हक दे रही है जो सरकार का फर्ज बनता है। उन्होंने इस मौके पर दशहरा उत्सव में आने वाले देवी-देवताओं के नजराने में हर साल की तरह पांच प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की और साथ में उनके दूरी भत्ते में 20 प्रतिशत की वृद्धि करने का भी एेलान किया। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि देवी-देवताओं के बिना मेले और त्यौहार अधूरे हैं और इनके बिना मेलों और उत्सव का कोई महत्व नहीं रह जाता। इसलिए उनसे जुड़ी परंपरा काे बनाए रखने के लिए सरकार प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव में आने वाले देवी-देवताओं के बाजंतरियों को दिए जाने वाले मानदेय में भी 10 प्रतिशत वृद्धि की है। साथ में उन्होंने मणिकर्ण और हरिपुर दशहरा उत्सव के लिए 75 हजार रुपए और वश्ष्ठि दशहरा उत्सव के लिए 50 हजार रुपए देने की घोषणा की।

Ekta