इस एक कार्ड से दिव्यागों को मिलेगा लाभ

punjabkesari.in Friday, Mar 13, 2020 - 12:29 PM (IST)

नाहन (सतीश शर्मा) : केंद्र सरकार की पहल पर दिव्यांगों को एक ही कार्ड पर सभी सरकारी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के मकसद से अद्वितीय दिव्यांग पहचान पत्र (UDID कार्ड) बनाए जा रहे है जिसका कार्य सिरमौर जिला में भी जोरों पर चल रहा है। 

अद्वितीय दिव्यांग कार्ड को बनाने का उद्देश्य एक ही कार्ड पर दिव्यांगों के लिए चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति को उपलब्ध कराना है। जिला कल्याण अधिकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग विवेक अरोड़ा ने बताया कि दिव्यांग जनों को सभी सुविधाएं पाने के लिए अलग-अलग तरह के कार्ड विभिन्न विभागों में बनाने पड़ते थे, मगर अब इसी कार्ड पर दिव्यांगों को उनके लिए चलाई जा रही केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की सुविधाएं पात्र व्यक्ति को मिल जाएंगी।

उन्होंने बताया कि सिरमौर जिला में अभी तक 2700 दिव्यांग जनों के कार्ड लोक मित्र केंद्र के जरिए बनाए जा चुके है।उन्होंने कहा कोई भी दिव्यांग व्यक्ति आसानी से अपने नजदीकी लोकमित्र केंद्र में यह कार्ड बना सकता है। इसके लिए पात्र व्यक्ति को अपने साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड ,पासपोर्ट आकार की 2 फोटो और दिव्यांग प्रमाण पत्र ले जाना होगा।

उन्होंने बताया यदि कोई दिव्यांग लोक मित्र केंद्र जाने में असमर्थ है तो वह कोरे कागज पर हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान लगाकर दूसरे व्यक्ति को लोक मित्र केंद्र में भेजकर घर बैठे भी कार्ड को प्राप्त कर सकता है। गौर हो की मोजुदा समय में केंद्र व् राज्य सरकार द्वारा अनेकों योजनाए दिव्यांगो के लिए चलाई जा रही है जिसका सीधा लाभ पात्र लोगो को मिल रहा है वहीं अद्वितीय दिव्यांग पहचान पत्र बनने के बाद यह सुविधाए लेना और आसान हो जाएगा। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News