दिव्यांग मजदूर ने CM जयराम की शान में गाया ऐसा गाना, सुन चौंक जाएंगे आप (Video)

Thursday, Mar 22, 2018 - 10:15 AM (IST)

मंडी (पुरुषोत्तम): आराम के वक्त बनाया गया मनरेगा मजदूरों का एक गीत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 2 दिन में ही प्रदेश के कोने-कोने में गीत पहुंच चुका है और गीत गाने वाले की प्रशंसा हो रही है। हालांकि गीत सराजी बोली में गाया गया है, जिससे अधिकांश लोग इसे आसानी से समझ नहीं पा रहे हैं लेकिन खास बात यह है कि इस गीत को गाने वाला मजदूर शत-प्रतिशत दृष्टिहीन है और जिस शख्स पर उसने गीत गाया है वह और कोई नहीं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हैं। गीत में मुख्यमंत्री की हमसफर साधना ठाकुर का बेहद मार्मिक ढंग से जिक्र हुआ है जो गीत गाने वाले के जज्बातों और दर्द को बयां कर रहा है। 

सराजी बोली में कहा जाता है लामण
आंखों की रोशनी खो चुके दिव्यांग शोभाराम की इस प्रस्तुति को सराजी बोली में लामण कहा जाता है, जिसे उन्होंने मुख्यमंत्री और उनकी धर्मपत्नी के सम्मान में गाया है। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि गीत किसने लिखा है लेकिन सोशल मीडिया पर गाए दिव्यांग शोभा राम के इस गीत को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। बताया गया है कि सराज विधानसभा क्षेत्र में बहुचर्चित बिझर सड़क के कार्य के समय फु र्सत के पलों में मनरेगा मजदूरों ने यह गीत बनाया है, जिसे दिव्यांग शोभा राम के सहयोगियों ने सोशल मीडिया में डाल दिया।

गीत से उभरे दर्द ने लूटी वाहवाही
हालांकि पहले दिव्यांग शोभा राम इसके लिए वीडियो में तैयार नहीं दिख रहा जबकि जैसे ही दिव्यांग ने गाना शुरू किया तो उसके गीत से जो दर्द उभर कर सामने आया है उसने अब जनता की वाहवाही लूटना शुरू कर दिया है। गीत में जयराम ठाकुर के बचपन से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक के सफर में गरीबी का दौर और उनके द्वारा हासिल किए गए इस मुकाम में उनकी धर्मपत्नी डा. साधना ठाकुर के योगदान को सराहा गया है। गीत में राजस्थान से ब्याह कर लाई गई साधना ठाकुर के संघर्ष को और पहाड़ी क्षेत्र में उनके संघर्ष का बखान हुआ है। 

Punjab Kesari