कर्मी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद जिला पुस्तकालय 26 तक बंद

punjabkesari.in Monday, Jan 10, 2022 - 05:31 PM (IST)

मंडी (अनिल) : राजकीय जिला पुस्तकालय मंडी में एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव आने से पुस्तकालय को 26 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। पहले इस प्रतिबंध को 16 जनवरी तक लगाया गया था, लेकिन कोरोना की पुख्ता पुष्टि होने के बाद प्रतिबंध को 26 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया है। जिलाधीश अरिंदम चौधरी ने बताया कि नियमों को पालने करते हुए डिस्टिक लाईब्रेरी को बंद कर दिया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News