पुलिस मैदान बारगाह में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

Monday, Mar 14, 2022 - 06:44 PM (IST)

चम्बा (नीलम): पुलिस मैदान बारगाह में सोमवार को दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर एस.डी.एम. चम्बा नवीन तंवर ने मुख्यातिथि के रूप में शिकरत की। यह प्रतियोगिता नेहरू युवा केंद्र संगठन चम्बा द्वारा आयोजित करवाई जा रही है। प्रतियोगिाता के पहले दिन वॉलीबाल, कबड्डी, 1500 मीटर दौड़, 800 मीटर आदि प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन हुआ।

इसमें वॉलीबाल प्रतियोगिता में जिला चम्बा की 6 टीमों ने भाग लिया। इसके साथ कबड्डी में 7 टीमें हिस्सा ले रही हैं। विजेता व उप विजेता टीम को नेहरू युवा केंद्र चम्बा द्वारा ट्राफी प्रदान की जाएगी। नेहरू युवा केंद्र के जिला अधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि सेामवार को पुलिस मैदान बारगाह में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। उन्होंने बताया कि पहले दिन कबड्डी  वॉलीबाल के मैच करवाए गए हैं।

 

Content Writer

Kaku Chauhan