देवी-देवताओं के आगमन के साथ जिला स्तरीय आनी मेला शुरू

punjabkesari.in Sunday, May 08, 2022 - 11:38 PM (IST)

आनी (ब्यूरो): प्रदेश के जिला कुल्लू का ऐतिहासिक एवं देव परंपरा से जुड़ा जिला स्तरीय आनी मेला 2 वर्ष बाद मनाया जा रहा है। रविवार को देवता शमशरी महादेव, देवता पनेवीनाग, देवता देहुरीनाग, देवता विउंगली नाग, देवता ओलवा कुलक्षेत्र महादेव के सान्निध्य में मेले का शुभारंभ किया गया। आऊटर सिराज के देवी-देवताओं की शोभायात्रा शमशर से रोपड़ी, नए बस स्टैंड, रामलीला बाजार, मुख्य बाजार होते हुए कोर्ट रोड, दुर्गा माता मंदिर आनी, सराजपाल, मेला मैदान तक सैंकड़ों देवलुओं सहित निकाली गई। मेला कमेटी, नगर पंचायत, व्यापार मंडल व मंदिर कमेटी ने सभी देवी-देवताओं का भव्य स्वागत किया गया। देवभूमि आनी के देवी-देवताओं का भव्य स्वागत समारोह और देव मिलन समारोह एक विशाल नाटी के रूप में पूरा किया गया।
PunjabKesari, Ani Fair Image

देवता शमशरी महादेव के कारदार संतोष कुमार ने कहा कि जिला स्तरीय आनी मेला 127 वर्षों से देव परंपरा अनुसार मनाया जाता है, परंतु 2 साल तक कोरोना काल के कारण मेले का आयोजन नहीं हो सका था। इस साल से आऊटर सिराज के सभी गांवों के मेलों का आयोजन भव्य तरीके से किए जा रहे हैं। जिला स्तरीय मेले का विधिवत उद्घाटन विधायक किशोरी लाल सागर ने किया। विधायक ने देवी-देवताओं का आशीर्वाद लिया। मेले में लगी विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का भी शुभारंभ किया। विधायक ने मेले में शामिल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि मेले हमारी पहचान हैं। मेलों के माध्यम से आपसी भाईचारा व प्रेम भाव बना रहता है और देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। उन्होंने आऊटर सिराज की जनता को मेले की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विधायक किशोरी लाल सागर, जिला परिषद जीवन ठाकुर, मेला कमेटी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सरसा देवी, उपाध्यक्ष देवेंद्र, पार्षद शशि मल्होत्रा, गुलाब ठाकुर, युवराज, विनोद चंदेल, स्वतंत्र कुमार, होमेश्वरी जोशी, अनुपमा, सचिव हरिचंद, तहसीलदार दलीप शर्मा, बीडीओ बी. चड्ढा, डीएसपी रविंद्र नेगी, ओंकार चंद शाह, रफ्तार ठाकुर, गोयला आजाद, यशवर्धन, प्रधानाचार्य जवाहर लाल ठाकुर, कुंदन शर्मा, फकीर चंद वर्मा, दलीप जोशी, नारायण दीपक, प्रधानाचार्य महेंद्र ठाकुर, अशोक शर्मा, बीडीसी सदस्य पूर्ण शर्मा, गंगा राम चंदेल, कारदार बिहारी लाल, कारदार कमलेश शर्मा, कारदार लीला चंद, संतोष, बुद्धि सिंह व गंगा सिंह सहित मेला कमेटी के सदस्य शामिल हुए।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News