विरोध रैली को लेकर जिला कांग्रेस ने बनाई रणनीति

Friday, Apr 27, 2018 - 03:36 PM (IST)

बिलासपुर : जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक इंदिरा कांग्रेस कार्यालय भवन बिलासपुर में कमेटी के प्रधान कमलेंद्र कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में 29 अप्रैल को दिल्ली में होने वाली आक्रोश रैली, 7 मई को ब्लॉक स्तर पर महंगाई के खिलाफ होने वाली विरोध रैली तथा लोकसभा चुनावों को लेकर तथा बूथ स्तर पर 500 सक्रिय कार्यकर्ता बनाने जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस मौके पर विशेष रूप से नयनादेवी क्षेत्र के विधायक व प्रदेश कांग्रेस महासचिव ठाकुर राम लाल ने शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई ने देश के आम आदमी की कमर तोड़ दी है।

किसान कांग्रेस से 100 कार्यकर्ता इस रैली में भाग लेंगे
भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। इस बैठक में तय किया गया कि हर ब्लॉक से 200 लोग, युवा कांग्रेस से 200 कार्यकर्ता, महिला कांग्रेस सेवा दल से 200 कार्यकर्ता, कांग्रेस अनुसूचित सैल से 200 कार्यकर्ता, अल्पसंख्यक सैल से 100 कार्यकर्ता व किसान कांग्रेस से 100 कार्यकर्ता इस रैली में भाग लेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमेटी ने रैली व धरने के लिए सदर ब्लॉक से प्रभारी राजेंद्र ठाकुर, सह प्रभारी रत्न ठाकुर, नयना देवी से प्रभारी प्रदीप शर्मा व सह प्रभारी संदीप सांख्यान, घुमारवीं से प्रभारी श्याम शर्मा, सह प्रभारी विनोद, झंडूता से प्रभारी पवन कौशल व सह प्रभारी सीता राम नेगी नियुक्त किए हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक बीरू राम किशोर, बंबर ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस सचिव विकास ठाकुर, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, महासचिव गोपाल शर्मा व संदीप सांख्यान सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

kirti