सुखविंदर सिंह सुक्खू को प्रचार समिति का अध्यक्ष बनने पर ज्वालामुखी में बांटे लड्डू

Sunday, May 01, 2022 - 08:32 PM (IST)

ज्वालामुखी (पंकज): सुखविंदर सिंह सुक्खू को प्रदेश कांग्रेस प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेसी नेताओं ने ज्वालामुखी बस अड्डे के पास लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया।   वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नरदेव कंवर ने कहा कि पार्टी हाईकमान द्वारा सुखविंदर सिंह सुक्खू को कांग्रेसी प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाकर बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, जिसके लिए हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के लोग हाईकमान का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी जिम्मेदारी राजा वीरभद्र सिंह के बाद आज 40 वर्षों के बाद किसी दूसरे व्यक्ति को मिली है जो अपने आप में बहुत बड़ी बात है।

उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष और मुकेश अग्निहोत्री को नेता प्रतिपक्ष के पद पर नियुक्त करके कांग्रेस पार्टी ने त्रिदेव का गठन किया है जोकि आने वाले समय में भाजपा को चारों खाने चित करके प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने जिला कांगड़ा से पवन काजल को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि निश्चिततौर पर जिला कांगड़ा का मान-सम्मान बढ़ा है और प्रदेश के कांग्रेसी कार्यकर्ता त्रिदेव के नेतृत्व में भाजपा की सरकार को गिराकर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। इस मौके पर उनके साथ कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay