हमीरपुर में कोरोना वारियर्स को पीपीटी किट और आम जनता को मास्क बांटे

punjabkesari.in Saturday, May 08, 2021 - 12:52 PM (IST)

बड़सर : भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने बड़सर भाजपा मंडल के माध्यम से कोरोना वारियर्स डॉक्टर्स, नर्स, पुलिस, आशा वर्कर्स को पीपीटी किट, सैनिटाइजर और गरीबों को मास्क बांटे। भाजपा मंडल महामंत्री चतर सिंह कौशल ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने कोरोना वारियर्स और गरीबों को कोविड-19 महामारी के बीच लाखों रुपए की सामग्री भेजी है। इसमें लगभग 350 पीपीटी किट, के 95 मास्क लगभग 400, सेनी टाइजर्स 100 लीटर तथा मास्क लगभग 30,000 है। उन्होंने बताया कि इन्हें मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र के डॉक्टर्स, नर्स, पुलिस, आशा वर्कर्स बारबर शॉप को बांटे जाएंगे तथा आम जनता को मास्क बांटे जाएंगे।

उन्होंने बताया इससे पहले भी बलदेव शर्मा ने कोरोना वारियर्स को लाखों रुपए की सामग्री दी है। भाजपा मंडल ने कोरोना की दूसरी लहर में भी सहयोग करने पर भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा का धन्यवाद करते से आभार जताया है। इस अवसर पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य संजय शर्मा विकास शर्मा सहित कुछ अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। भाजपा ज़िलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने कहा कि करोना महामारी की दूसरी लहर पहले से भी ज्यादा खतरनाक है। इस दौरान हमने कई अपनों को खोया है। मेरा सभी क्षेत्रवासियों से निवेदन है कि घर पर रहें सुरक्षित रहें। मास्क पहने हाथों को सेनिटाइज करते रहें। हम सब ने इस महामारी को भी हराना है। हम सभी मिलकर कोविड नियमों का पालन करते हुए इस महामारी को हरा सकते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News