सशस्त्र सीमा बल व केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र सपड़ी के DIG ने पूरी की 128वीं बोस्टन मैराथन

Wednesday, Apr 17, 2024 - 11:01 PM (IST)

ज्वालामुखी (ब्यूरो): सशस्त्र सीमा बल एवं केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र सपड़ी के उपमहानिरीक्षक मुकेश कुमार ने दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित मेजर मैराथन 128वीं बोस्टन पूरी की। यह शिकागो मैराथन के बाद उनकी दूसरी विश्व मेजर मैराथन थी। मुकेश कुमार ने शिकागो मैराथन पिछले वर्ष 2023 अक्तूबर माह में पूर्ण की थी। उन्होंने वर्ष 2023 में होने वाली बोस्टन मैराथन के लिए वर्ष 2022 में क्वालीफाई किया था लेकिन दुर्भाग्य से मैराथन से ठीक पहले उन्हें फ्रैक्चर हो गया। 128वें बोस्टन मेजर मैराथन के लिए मुकेश कुमार ने सितम्बर, 2023 में दोबारा क्वालिफाई किया और आज इस मैराथन को सफलतापूर्वक संपूर्ण किया। 

मुकेश कुमार ने बताया कि इस मैराथन का कोर्स अत्यंत कठिन एवं चुनौतीपूर्ण था लेकिन हार्ट ब्रेक हिल को पार करने के बाद उन्होंने सहज महसूस किया और इस मैराथन को संपन्न किया। इस उपलब्धि के साथ वह देश के एकमात्र पुलिस अधिकारी बन गए जिन्होंने दो स्टार अर्जित किए। उन्होंने बताया कि इस दौड़ को वह स्वर्गीय किप्टम केल्विन को समर्पित करना चाहते हैं, जिनके साथ वह पहले शिकागो मैराथन में भाग ले चुके हैं। किप्टम केल्विन ने विश्व रिकॉर्ड बनाया था लेकिन फरवरी, 2024 में असमय उनका स्वर्गवास हो गया था।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay