मनाली के इन 2 क्षेत्रों में फैला डायरिया, 6 मामले आए सामने

Monday, Aug 13, 2018 - 09:49 PM (IST)

मनाली: पर्यटन स्थल मनाली के साथ लगते गांव सियाल व मनाली शहर के गोंपा क्षेत्र में डायरिया के 6 मामले सामने आए हैं। डायरिया से पीड़ित लोगों का मनाली के सिविल अस्पताल और लेडी विलिंगडन अस्पताल में इलाज चल रहा है। क्षेत्र में डायरिया फैलने से मनाली के लोग चिंतित हो उठे हैं। लेडी विङ्क्षलगडन अस्पताल केडा. फिलिप ने बताया कि सोमवार तक डायरिया के 5 मामले प्रकाश में आ गए हैं। उन्होंने बताया कि ये सभी लोग सियाल और मनाली के गोंपा रोड के निवासी हैं। डायरिया से पीड़ित सभी लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि बरसात के चलते पानी के स्रोत में गंदा पानी मिलने से यह डायरिया फैला है। दूसरी ओर सिविल अस्पताल मनाली में भी एक मामला प्रकाश में आया है। कुछ एक लोगों को दवा इत्यादि देकर छुट्टी दे दी गई है।

प्रभावित क्षेत्र के पानी के सैंपल जांच को भेजे
एस.डी.ओ. आई.पी.एच. मनाली अमित कुमार ने बताया कि डायरिया के मामले सामने आए हैं, जिसमें 5 मरीज लेडी विलिंगडन अस्पताल में भर्ती हैं तथा एक मामला सिविल अस्पताल में है। उन्होंने बताया कि विभाग सतर्क है और सभी जल स्रोत का निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया गया है कि वे आई.पी.एच. द्वारा की जा रही पानी की सप्लाई को ही प्रयोग में लाएं।

पानी उबाल कर पीने की दी सलाह
मिशन अस्पताल मनाली के वरिष्ठ चिकित्सक डाक्टर फिलिप ने मनाली वासियों को पानी उबालकर पीने की सलाह दी। बी.एम.ओ. नग्गर डाक्टर पलजोर ने कहा कि विभाग सतर्क है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग परिस्थितियों पर नजर रखे हुए है तथा डायरिया बीमारी नियंत्रण में है।

साफ पानी को ही उपयोग में लाएं लोग
एस.डी.एम. मनाली रमन घरसंगी ने लोगों से अपील की है कि वे साफ  पानी को ही उपयोग में लाएं। उन्होंने बताया कि आई.पी.एच. विभाग को पानी के स्रोत साफ  रखने के निर्देश दे दिए गए हैं।

Vijay