हिमाचल में डबल इंजन से हो रहे विकास से कांग्रेस परेशान : धूमल

Friday, Apr 19, 2019 - 11:00 PM (IST)

हमीरपुर: पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि गत डेढ़ वर्ष से हिमाचल में डबल इंजन से विकास हो रहा है, जिससे कांग्रेस परेशान है। यही कारण है कि अब कांग्रेसी नेता अभद्र भाषा पर उतर आए हैं। शुक्रवार को धूमल सुजानपुर विस क्षेत्र के बस्सी-झनियारा, सराहकड़ और कोट में चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब-जब सत्ता में आई है, तब-तब प्रदेश व देश में भ्रष्टाचार बढ़ा है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में 2 सीटों के लिए कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में अफस्पा को खत्म करने की बात कह रही है और वोट के लिए कांग्रेस देश की सुरक्षा व सेना को भी दांव पर रखना चाहती है। उन्होंने कहा कि देश सुरक्षित रहेगा, तभी चुनाव लड़े जाएंगे और नेता सुरक्षित रहेंगे।

Vijay