धूमल ने साधा निशाना, बोले-कांग्रेस हार के डर से लगा रही भाजपा पर आरोप

Thursday, Oct 17, 2019 - 08:33 PM (IST)

हमीरपुर: पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि कांग्रेस हार रही है, जिसके चलते ईवीएम के साथ ही भाजपा पर पैसे बांटने के अलावा सत्ता का दुरुपयोग करने के आरोप लगा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री इंटर कॉलेज कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में भाग लेने के उपरांत पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भाजपा दोनों उपचुनाव जीत रही है तथा कांग्रेस हार रही है।

पैसे बांटने के सबूत हैं तो दिखाए कांग्रेस

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पैसे बांटने की बात कर रही है तो कांग्रेस इसके सबूत बताए। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 और 35ए समाप्त कर इतिहास बनाया है और कांग्रेस लगातार चुनाव हारने का इतिहास बना रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को बागियों से कोई खतरा नहीं है तथा भाजपा बूथ स्तर तक मजबूत है।

Vijay