प्रेम कुमार धूमल बोले, शानदार रहेगा मोदी-2 सरकार का कार्यकाल

Saturday, Jun 01, 2019 - 10:59 PM (IST)

हमीरपुर: पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि केंद्र में बनी मोदी-2 सरकार का कार्यकाल शानदार रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मंत्रियों और नेताओं को पहले ही मंत्र दे दिया है कि सबका विकास, सबका साथ और सबका विश्वास जीतने के लिए सरकार आगे 5 वर्षों में काम करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से समीरपुर में शनिवार को हमीरपुर शहर के वार्ड नंबर-1 के दर्जनों लोग मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सांसद अनुराग ठाकुर के वित्त राज्य मंत्री बनने पर पूर्व मुख्यमंत्री को बधाई भी दी। वहीं ए.पी.एम.सी. के चेयरमैन अजय शर्मा सहित हमीरपुर विस क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने भी पूर्व मुख्यमंत्री को सांसद अनुराग ठाकुर के मंत्री बनने पर बधाई दी।

अनुराग का केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री बनना प्रदेश और हमीरपुर के लिए गर्व की बात

ए.पी.एम.सी. के चेयरमैन अजय शर्मा ने कहा कि अनुराग ठाकुर महज 44 वर्ष की आयु में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री बने हैं जोकि प्रदेश और हमीरपुर के लिए गर्व की बात है। इससे पहले भी अनुराग ठाकुर ने छोटी उम्र में बी.सी.सी.आई. का अध्यक्ष बनकर प्रदेश का नाम रोशन किया था। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर के राज्य वित्त मंत्री बनने के बाद प्रदेश को आॢथक रूप से लाभ होगा तथा बंद पड़े कई बड़े प्रोजैक्ट भी शुरू होंगे।

Vijay